Bihar Mega Projects की लिस्ट में ऐसे 20 बड़े विकास कार्य शामिल हैं जो 2030 तक राज्य की तस्वीर बदल देंगे। राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम, पटना मेट्रो, दरभंगा AIIMS और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स न केवल रोजगार देंगे बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर को भी वर्ल्ड-क्लास बनाएंगे। जानिए इनके डिटेल्स और संभावित फायदे।
राजगीर में बन रहा इंटरनेशनल स्टेडियम
राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 90 एकड़ में ₹750 करोड़ की लागत से बन रहा है। इसमें 45,000 दर्शकों की क्षमता होगी और 28 खेलों के लिए कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। यह 2025 के अंत तक पूरा होगा और बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेलों का हब बनाएगा।
पटना मेट्रो से आसान होगा सफर
₹13,365 करोड़ की लागत से पटना मेट्रो का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें दो कॉरिडोर और 26 स्टेशन होंगे। यह 32 किमी लंबी मेट्रो अगस्त 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है। पटना मेट्रो शहर की ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक दूर करेगी।
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स बढ़ाएंगे हवाई कनेक्टिविटी
बिहार में तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स बन रहे हैं – राजगीर, भागलपुर और सोनपुर में। राजगीर एयरपोर्ट 1200 एकड़ में बनेगा, जो पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगा। ये प्रोजेक्ट राज्य के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे।
गया स्मार्ट सिटी बनेगा इंडस्ट्रियल हब
गया इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी 10,670 एकड़ में बनाई जा रही है। ₹16,000 करोड़ के निवेश से बनने वाला यह हब एक लाख से ज्यादा रोजगार पैदा करेगा। यह अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हिस्सा है।
दरभंगा AIIMS से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएंदरभंगा
AIIMS बिहार का दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान होगा। 187 एकड़ में ₹12,264 करोड़ की लागत से बनने वाला यह अस्पताल 750 बेड, 100 MBBS सीट और 20 सुपर-स्पेशलिटी डिपार्टमेंट्स से लैस होगा।